PM Kisan Samman Nidhi: इस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, सरकार कर रही है तैयारी
18वीं किस्त सरकार द्वारा 2 महीने पहले जारी की गई थी। 2 महीने का समय बीत जाने के बाद देश के लाखों-करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार करने लगे हैं। भारत देश में कृषि को अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख क्षेत्र माना जाता है। यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लेकर आती है। कृषि पैदावार को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। इसी के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN SAMMAN NIDHI) चलाई गई है। लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी बदहाल जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु केंद्र सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना" के तहत एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत केंद्र सरकार गरीब किसानों को देती है सालाना 6000 रुपए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार हर 3 महीने बाद देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 2000 रुपए की राशि प्रदान करती है। केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता कुल तीन किस्तों के माध्यम से भेजी जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में सरकार द्वारा भेजी जाती है।
इस महीने में जारी कर सकती है सरकार पीएम किसान सम्मन निधि की 19वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जारी करने के बाद अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार करने लगे हैं।
18वीं किस्त सरकार द्वारा 2 महीने पहले जारी की गई थी। 2 महीने का समय बीत जाने के बाद देश के लाखों-करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। देश में करोड़ों किसान जो 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं उनको बता दें कि भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त नववर्ष के फरवरी महीने में जारी कर सकती है। किसानों को अब 19वीं का पैसा फरवरी के महीने में मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर 19वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने हेतु किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों से मिली खबर के अनुसार केंद्र सरकार फरवरी महीने में किसानों के खाते में 19वीं किस्त डालने हेतु तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सरकार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 18 में किस्त डालने के बाद अब 19वीं किस्त डालने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 तक सभी किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मन निधि की 19वीं किस्त डाल दी जाएगी।