Haryanaline_Logo

हरियाणा में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार 

Haryana Weather Update :  13 और 14 जुलाई को उत्तरी हरियाणा में हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि शेष प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में केवल छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
 
आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब कुछ बदला बदला रहने वाला है। बता दें कि प्रदेश की जनता हिस्से में मानसून कमजोर पड़ चुका है। इसके चलते आने वाले दिनों में बारिश की कमी देखने को मिलेगी। 

पिछले कुछ दिनों में कई इलाकों में  बिल्कुल ना के बराबर बारिश हुई थी।  इस बार मानसून किसानों के साथ नजर नहीं आ रहा है। 

 क्योंकि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जिनमें बारिश बिल्कुल ना के बराबर हुई है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 

वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति रहेगी। 

हालांकि कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 

पिछले दिनों की बात करें तो 6,7 और 8 जुलाई को हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। 


10 जुलाई को हिसार समेत पश्चिमी हरियाणा में अंतिम बारिश के साथ बारिश देखने को मिली लेकिन अब मौसम डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया है 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 

जबकि शेष प्रदेश एनसीआर और दिल्ली में केवल छींटपुट  की बूंदाबांदी ही होगी। 

बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होते हुए नजर आएंगे। 

वहीं प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है हिसार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है जबकि न्यूनतम  28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा। 

इसके प्रभाव से 13 और 14 जुलाई को उत्तरी हरियाणा में हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि शेष प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में केवल छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।