Haryanaline_Logo

Haryana-Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में मौसम को लेकर Alert जारी, जानें कब होगी बारिश

 मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान बादल छाए रहेंगे और लोगों को तापमान में मामूली गिरावट से राहत मिलेगी। 
 
Whatsapp-Group

Haryana-Punjab Weather Update : हरियाणा-पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है की दोनों ही प्रदेशों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।  मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी साथ ही बारिश के आसार बन रहे है। 

पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट 
पंजाब में हालात लगातार बदल रहे हैं।  राज्य में तापमान बढ़ गया है और लोग दिन में गर्मी महसूस कर रहे हैं।  मौसम विभाग ने पंजाब में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। 

 मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान बादल छाए रहेंगे और लोगों को तापमान में मामूली गिरावट से राहत मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।  इसका असर पंजाब में देखने को मिलेगा और बारिश होगी।  इस दौरान हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।  पंजाब में तापमान सामान्य से ऊपर है और आने वाले दिनों में यह बढ़ता रहेगा।  इस बीच आने वाले दिनों में बारिश हुई तो चो के लोगों को राहत मिल सकती है।

हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट 
हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट नजर आएगी। वहीं किसानों के लिए यह राहत भरी खबर होगी।

हरियाणा में 23 से बालेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में 23 फरवरी के बीच मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखे जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में भिन्न हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा में नमि रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

इस सप्ताह हरियाणा के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर है। बुधवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।