Movie prime

Haryana Weather Today: हरियाणा के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, जानें ताजा अपडेट 

हरियाणा में मौसम आज भी झमाझम बारिश के आसार है। प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट ( Red Alert)  है
 
बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Haryana Weather Today: हरियाणा में मार्च महीने की शरुवात से ही बारिश का अलर्ट जारी हो गया है।  शुक्रवार शाम से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश शरू हो गई है। वहीँ  तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

11 जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी 
हरियाणा में मौसम आज भी झमाझम बारिश के आसार है। प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट ( Red Alert)  है, जबकि जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट Yellow Alert) जारी किया गया है।

तेज रफ़्तार से चलेगी हवा 
संभावना है कि बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत में तेज बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजे और बिजली चमकी। सुबह से यही हाल पलवल, फरीदाबाद और झज्जर में भी है। साथ ही सिरसा में आज मार्च महीने की शरुवात धुंध के साथ हुई है। Haryana weather 


इन जिलों की फसलों में ओलावर्ष्टि से नुकशान 
वहीं, शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि ( Hailstrom) देखने को मिली। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी मैदानी इलाको में छुड़ा देगी कम्कम्पी 
बता दे की पहाड़ों में बढ़ने वाली बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में गिरावट नजर आएगी।  मार्च महीने में जनवरी के महीने का एहसास होगा। बारिश का दौर थमने के बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम मौसम ठंडा रहेगा। इसके अलावा वातावरण में नमी के कारण सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। Haryana weather update

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 1 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज भी हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम एक्सपर्ट किसानों को दी ये सलाह 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 1 मार्च तक ऐसे ही बारिश का मौसम बना रहेगा। हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश और बाकी हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है। Haryana Weather