Movie prime

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल से अगले 3 दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, देखिए वेदर रिपोर्ट 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से अगले 3 दिन तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कल से तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए चेतावनी जारी की है।
 
An orange alert dense fog issued for Haryana next 3 days

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से अगले 3 दिन तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कल से तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश वासियों के लिए चेतावनी जारी की है। कल से आगामी तीन दिन प्रदेश के कई जिले कोहरे को लेकर 'ऑरेंज जोन' में रहेंगे। 26 दिसंबर तक घना कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के जींद, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद सहित सिरसा जिले में दृश्यता इतनी कम रहेगी कि सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। 

मौसम विभाग ने विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को घर से अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। हालांकि 1 से 15 जनवरी तक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टी की है। वहीं आज बुधवार को सुबह से प्रदेश में शीतलहर चल रही है और धूप भी निकली हुई है। आज पाला जमने से मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। मंगलवार की रात सिरसा जिले में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर रिकॉर्ड किया गया, वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से उपर रहा। मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता 8 मीटर से भी कम रह गई। लोगों को सड़क पर चलने और वाहन चलाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कोहरे के साथ पड़ रही ओस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वाहन चालक कमजोर रोशनी और कम दृश्यता के कारण सावधानी से गाड़ी चलाने को मजबूर हैं।

कल से अगले तीन दिन सुबह-शाम दृश्यता जीरो की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा प्रदेश में 26 दिसंबर तक घना कोहरा रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय दृश्यता जीरो के करीब रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान वाहन चालक हेडलाइट का उपयोग करें और पैदल चलने वाले लोगों को भी रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इस मौसम ने जींदवासियों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोग समय से निकलने को मजबूर हैं, वहीं बुजुर्ग और छोटे बच्चे घर के अंदर ही सुरक्षित हैं। मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।