Movie prime

Western Disturbance in Haryana: हरियाणा के पांच जिलों में बरसे बदरा, अगले 24 घंटे में इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यमुना बेल्ट में बादल छाए रहने के कारण आज शाम को हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की या बारिश हो सकती है। इसके अलावा  पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से तापमान में भी गिरावट आएगी।
 
HARYANA TODAY WEATHER
हरियाणा में ठंड में दी दस्तक, 13 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे पहुंचा

Western Disturbance in Haryana: हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादलों की घटा छाई हुई है। प्रदेश के पांच जिलों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश भी हुई है। आज सुबह से पहाड़ों के करीब आए पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा प्रदेश (Tomorrow weather in Haryana) के मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में सुबह से घने बादल छाए रहे। वहीं पिछले 3 घंटों से हरियाणा के कैथल और कुरुक्षेत्र सहित अंबाला, करनाल व पानीपत  जिलों में बादलों की गरज के साथ हल्की व तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग में पश्चिमी विकशॉप (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण पश्चिमी हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी पंजाब और दिल्ली में पहले ही बारिश होने की संकेत दिए थे। 

अगले 24 घंटे में देश के इन क्षेत्रों में बारिश होने का मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी 

मौसम विभाग (Mausam update in Haryana)  ने हरियाणा प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यमुना बेल्ट में बादल छाए रहने के कारण आज शाम को हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की या बारिश हो सकती है। इसके अलावा  पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं प्रदेश में 10 दिसंबर से अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 10 से 13 दिसंबर तक हरियाणा प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश में मौसम (WEATHER UPDATE IN HARYANA) में आए बदलाव के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बिते 24 घंटे में हिसार में रात का पारा 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

हरियाणा में ठंड में दी दस्तक, 13 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे पहुंचा

हरियाणा प्रदेश में ठंड (HARYANA WINTER UPDATE)  की दस्तक शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों में हरियाणा के 13 जिलों में पारा 8.0 डिग्री से नीचे पहुंच गया। प्रदेश के भिवानी, सिरसा, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक,  सोनीपत और यमुनानगर सहित 14 जिलों में पारा गिरकर 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं हिसार जिले में रात का पर 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ज्ञात हो कि 1973 में हिसार का पारा माइनस में भी पहुंच गया था। 1973 में हिसार जिले में रात का पारा -1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 1973 के बाद 2013 और 2018 व 2020 में भी हिसार का पारा (TODAY HISAR TEMPERATURE) गिरकर माइनस में जा चुका है।

प्रदेश के 2 जिलों में ठंड के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढा

JIND TODAY AQI

हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण के स्तर (AQI) में भी बढ़ोतरी हो रही है।  मौसम में बदलाव के साथ पिछले 24 घंटों में प्रदेश के दो जिलों बहादुरगढ़ और रोहतक का वायु प्रदूषण स्तर 200 पार पहुंच गया है।  बहादुरगढ़ शहर का एक्यूआई तो 300 के आसपास पहुंच गया है। वहीं रोहतक जिले का वायु प्रदूषण स्तर (ROHTAK AQI) 218 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुरथल का वायु प्रदूषण स्तर भी 200 के पास पहुंच गया है। अन्य जिलों की बात करें तो गुरुग्राम का वायु प्रदूषण स्तर 192,  कुरुक्षेत्र का 170, भिवानी का 185, चरखी दादरी का 167 कैथल का 164 और हिसार का 162 रिकॉर्ड किया गया। अब अगर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात होती है तो वायु प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखने को मिलेगी। लेकिन अगर ठंड बढ़ती है और कोहरा पड़ता है तो वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है।