Sirsa weather update: सिरसा जिले में मौसम में हुआ बदलाव, ठंड में हुई बढ़ोतरी
Movie prime

Sirsa weather update: सिरसा जिले में मौसम में हुआ बदलाव, ठंड में हुई बढ़ोतरी 

Sirsa weather update: सिरसा जिले में मौसम में हुआ बदलाव, ठंड में हुई बढ़ोतरी 
 
Sirsa DIST. weather update
सिरसा जिले में रात से अचानक मौसम में बदलाव होते हुए ठंड में हुई बढ़ोतरी


Sirsa weather update: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में रात से अचानक मौसम में बदलाव होते हुए ठंड में बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान प्रदेश की सीमा से लगते हरियाणा के इस जिले में कल रात से अचानक मौसम में तब्दीली देखने को मिली। सिरसा जिले के साथ-साथ प्रदेश के फतेहाबाद हिसार जिलों में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले में ठंड बढ़ने के बाद अब लोगों ने सर्दी के वस्त्र निकालने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों सिरसा जिले में काफी अच्छी बारिश हुई थी यही कारण है कि इस पर सर्दी भी इस जिले में अच्छी पड़ेगी। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ जिले में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। आज सिरसा जिले में तापमान गिरकर 19 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

जिले में आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सर्दी 

मौसम विशेषज्ञों की माने तो हरियाणा प्रदेश की सिरसा जिले में आने वाले दिनों में और भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं। मौसम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार हरियाणा प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हरियाणा प्रदेश के जो जिले राजस्थान सीमा से लगते हैं उनमें अन्य जिलों से अधिक ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारी रामवीर शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में सिरसा जिले में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आने वाले तीन से चार दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

तापमान में गिरावट के चलते किसानों के चेहरों पर आई खुशी 

हरियाणा प्रदेश में कल रात से तापमान में आई गिरावट ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में ज्यादातर किसान सरसों की बुवाई करते हैं। ऐसे में अगर तापमान में गिरावट आती है तो सरसों की खेती को काफी फायदा पहुंचेगा। सिरसा जिले  की राजस्थान सीमा से लगते गांव खेड़ी के किसान रणधीर पहलवान ने बताया कि तापमान गिरावट आने से किसानों की सरसों की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा। सरसों के साथ-साथ अब किसानों का गेहूं बोने का समय भी नजदीक आ रहा है। जिले में किसान 10 नवंबर के बाद गेहूं की बिजाई शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर ठंड बढ़ती है तो गेहूं की बिजाई के बाद इस फसल में काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा से लगता सिरसा जिले का एरिया शुष्क एरिया में आता है यहां पर अगर ठंड बढ़ती है तो किसानों को पानी की भी बचत होगी। 

दिन में गर्मी और रात में सर्दी फसलों के लिए है नुकसानदायक 

सिरसा जिले के किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि अगर दिन में तापमान में वृद्धि होती है और रात में तापमान में गिरावट देखने को मिलती है तो यह फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सिरसा जिले में दिन में तापमान में वृद्धि और रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी। ऐसा मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक रहता है। रघुवीर सिंह के अनुसार फसलों को सबसे अधिक फायदा सामान्य तापमान रहने पर मिलता है। अब अगर तापमान में गिरावट होती है और रात के साथ-साथ दिन में भी तापमान कम रहता है तो स्वाभाविक रूप से फसलों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जितनी अधिक तापमान में गिरावट होगी उतना ही सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि इस समय किस कपास की फसल की कटाई में लगे हुए हैं। कपास की फसल की कटाई पूर्ण होने के बाद किसानों द्वारा गेहूं की फसल की बुवाई की जाएगी। वहीं कुछ किसानों ने गवार और बाजरा की फसल काटकर सरसों की बिजाई भी कर दी है।