Haryanaline_Logo

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज बदला मौसम का मिजाज...बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पढ़ें ताजा अपडेट
 

Haryanaline: आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं।
 
बारिश के साथ गिरेंगे ओले
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update: हरियाणा वाले कड़ाके की ठंढ के लिए तैयार हो जाएँ।  बता दे की प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।  आज सुबह से हरियाणा के कई जिलों में भारी धुंध का कहर देखने को मिला है। वहीँ आने वाले दिनोंमे मौसम का यही हाल रहने वाला है। 

 

हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट 
अधिक जानकरी के लिए बता दे की विभाग (Meteorological Department) ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने (Hailstrom Alert) की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी।


हरियाणा में ओले गिरने की संभावना 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी( hailstrom alert)  की संभावना है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। 


वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।