Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा के कई जिलों में बनी कोल्ड-डे की स्थिति, जमाव बिंदु के पास पहुंचा पारा, येलो अलर्ट हुआ जारी 

हरियाणा प्रदेश में इस बार देर से शुरू हुई सर्दी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि आज सोमवार को सुबह 11:00 बजे से कई जिलों में धूप निकलने के कारण लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है। आज सुबह घने कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे 52A  और 152D पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सुबह 10:00 तक वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते हुए दिखाई दिए। प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है।
 
haryana weather report
Whatsapp-Group

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में इस बार देर से शुरू हुई सर्दी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि आज सोमवार को सुबह 11:00 बजे से कई जिलों में धूप निकलने के कारण लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है। आज सुबह घने कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे 52A  और 152D पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सुबह 10:00 तक वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते हुए दिखाई दिए। प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लगातार 2 दिन से राज्य में नारनौल क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अलावा हिसार जिले में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री के करीब पहुंच गया है। 

बाजारों में भी सन्नाटा, मरीजों को सतर्क रहने की सलाह

हरियाणा प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने हेतु मजबूर हो गए हैं। प्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर बाजारों पर भी साफ देखा गया। दुकानों में ग्राहक कम नजर आए, जबकि खुले में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की संख्या भी घटी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और हृदय व सांस रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सिरसा जिले में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, न्यूनतम पारा 3 डिग्री पहुंचा 

जिले में शीत हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में ठिठुरन से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री तक सिमटा रहा। तापमान में गिरावट के चलते फसलों की बढ़वार थमने का अंदेशा है, वहीं मजदूरों व आम
लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए। सुबह-शाम घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य जैसी रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों और बसों की आवाजाही भी बाधित हुई। दिल्ली एक्सप्रेस 41 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस 56 मिनट की देरी से पहुंची। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं बताए हैं, जिससे आने वाले दिन और भी ठिठुरन भरे हो सकते हैं।

16 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश के लोगों को नहीं मिलेगी ठंड से राहत 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश के लोगों को 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड सहन करनी पड़ेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी के बाद ही हरियाणा प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों में 16 जनवरी तक मौसम विभाग द्वारा ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर को लेकर येलो लत जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिन तक ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति भी बन सकती है।