Movie prime

Weather update: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट किया जारी

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार  प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकता है। वहीं बादल छाने से रात और दिन के तापमान में कमी आने की भी संभावना हैं। इसके अलावा मौसम साफ होने और पहाड़ों से आने वाली हवाएं के कारण दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
 
WEATHER UPDATE IN HARYANA
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा प्रदेश के मौसम में हुआ बदलाव

Weather update: हरियाणा प्रदेश में मौसम में हुए बदलाव के साथ ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। प्रदेश में आज रात से कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है। प्रदेश में लगातार पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बाद अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रात से ही प्रदेश में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ने के साथ-साथ 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा प्रदेश के मौसम में हुआ बदलाव

हरियाणा प्रदेश में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड आदि में बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इस विक्षोभ के चलते हरियाणा के भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान ठंड बढ़ने के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

हिसार में रात का तापमान पहुंचा 4 डिग्री के पास 

हरियाणा प्रदेश में सबसे कम तापमान हिसार जिले में दर्ज किया गया। हिसार जिले में रात का तापमान चार डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वही सबसे अधिक तापमान प्रदेश के रोहतक जिले में दर्ज किया गया। रोहतक जिले का तापमान 13.5 डिग्री रहा। 
पिछले दो दिनों से हरियाणा प्रदेश में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इन हवाओं के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज रात के समय जींद जिले में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पहाड़ी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में 1से 2 डिग्री ज्यादा की गिरावट आई है। प्रदेश में आज रात में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई है।

हरियाणा प्रदेश के तापमान में आगे और भी आएगी गिरावट 

WEATHER UPDATE

आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार  प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकता है। वहीं बादल छाने से रात और दिन के तापमान में कमी आने की भी संभावना हैं। इसके अलावा मौसम साफ होने और पहाड़ों से आने वाली हवाएं के कारण दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।