WEATHER UPDATE: जींद सिरसा सहित हरियाणा के 18 जिलों मे शीतल लहर का अलर्ट, हरियाणा में पड़ेगी अब कड़ाके की ठंड

WEATHER UPDATE: हरियाणा प्रदेश के सिरसा और जींद जिले सहित 18 जिलों में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर (COLD WAVE IN HARYANA) का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा प्रदेश में लगातार 7 दिनों से शीतलहर का कहर जारी है। आने वाले दिनों में भी हरियाणा प्रदेश को शीतलहर से राहत मिलने की कम उम्मीद दिखाई दे रही है, क्योंकि मौसम विभाग ने प्रदेश के जींद और सिरसा जिले सहित 18 जिलों में तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलते प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। कई जिलों में पर जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। हालांकि तेज हवा और धूप खिलने से मौसम में सुधार के साथ-साथ तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।
हिसार में तापमान पहुंच जमाव बिंदु के करीब
हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हाल ही में हिसार जिले में रात का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। जिले में रात का तापमान जमाव बिंदु के बिल्कुल करीब लगभग डेढ़ डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि अब हिसार के तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन आज भी हिसार प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां सबसे कम 3.0 दर्ज किया गया और दूसरे नंबर पर सोनीपत में 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
उत्तर पश्चिमी शीतलहर (North-West cold wave) के चलते प्रदेश में लगातार गिर रहा है तापमान
हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने 18 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में चल रही उत्तर पश्चिमी शीतलहर (North-West cold wave) के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में तापमान गिरकर जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण उत्तर पश्चिम से चल रही पहाड़ी हवाओं को माना जा रहा है। प्रदेश में लगातार तीन दिन से हिसार जिले में न्यूनतम पारा (MINIMUM TEMPERATURE IN HISAR) अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। अब भी प्रदेश के जींद, सिरसा 18 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन रात के समय में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
जींद, सिरसा सहित इन 18 जिलों में किया शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जींद, सिरसा सहित प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जींद, सिरसा, चंडीगढ़ करनाल, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया।
इस दौरान इन जिलों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाए रहने के भी आसार हैं।
वायु प्रदूषण के स्तर में आया सुधार
प्रदेश में पिछले लगभग 7 दिनों से चल रही शीतलहर के चलते जहां एक तरफ कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ शीत लहर के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हरियाणा में मौसम में हुए बदलाव के चलते बहादुरगढ़ का AQI 211, रोहतक का AQI 185, अंबाला का 163, कुरुक्षेत्र का 163, फरीदाबाद का 162, गुरुग्राम का 177, हिसार का 175, यमुनानगर का 167 और घरौंडा का 166 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण का स्टार 400 से भी ऊपर चला गया था। जिस कारण से दिल्ली एनसीआर सहित प्रदेश के कई शहरों के स्कूलों में ग्रेप-4 लागू करने के साथ-साथ स्कूलों में भी छुट्टियां करनी पड़ी थी।