Haryana Weather Update: हरियाणा में आज सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बारिश को लेकर आई अच्छी खबर, जानें ताजा अपडेट
Haryanaline: प्रदेश के 7 जिलों में आज सुबह हल्की धुंध छाई हुई हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ आज तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले 11 दिन से शीतलहर ने आमजन के साथ किसानों के लिए भी काफी मुश्किलें उत्त्पन कर रखी है। बता दे की आज प्रदेश के 7 जिलों में आज सुबह हल्की धुंध छाई हुई हैं।
इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ आज तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
हरियाणा के इन जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश मैं पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है। आने वाले दिनों में यह शितम जारी रहेगा। बता दे की आज प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जिंद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं।
अधिक जानकरी के लिए बता दे की इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इनमें से 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं।
हिसार करनाल और सिरसा में सबसे ज्यादा ठंढ
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंढ का शितम रहा है। बता दे की बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक आँका गया है।
दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है । इसके अलावा पानीपत, रोहतक और गुरुग्राम में तापमान में काफी ज्यादा गिरवाट दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों में हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में ठंढ का कहर जारी रहेगा। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है।