Haryana Weather Forecast: हरियाणा के सिरसा जींद समेत 10 शहरों में आज कोल्डवेव का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मौसम एक बारी फिर करवट लेने वाला है। हरियाणा में बारिश के बाद तीसरे दिन लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। पानीपत, पलवल और महेंद्रगढ़ समेत कई शहर में विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर रह गई। बता दे की इस कड़ाके के ठंढ में स्कूलों की भी छुट्टी हो चुकी है।
हिमाचल से ठंडा हुआ हरियाणा
हरियाणा में पिछले कुछ दिन से चल रही हवाओं ने हरियाणा की ठंड ने हिमाचल को भी पीछे छोड़ दिया है। करनाल में कुफरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की करनाल का दिन का तामपान 13.0 डिग्री रहा जबकि कुफरी का तापमान 13.2 डिग्री है। इसी तरह प्रदेश के 9 शहर जहाँ तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्।, अंबाला, करनाल, नारनौल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिले शामिल हैं।
हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी Haryana Weather Forecast
अधिक जानकरी के लिए बता दे की मौसम विभाग की ओर से नई एडवाजरी जारी की गई है। इसमें 10 शहरों में आज कोल्ड डे (Cold day) की चेतावनी दी गई है। इन शहरों में फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, , करनाल, पानीपत शामिल हैं।
सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद में दिन के समय कुछ देर तक धुप देखने को मिल सटी है, लेकिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में कोल्ड डे का अटैक पूरा दिन रहेगा। इसके अलावा भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में कोहरा रात के समय आमजन के साथ वाहन चालकों के लिए काफी दिक्तें समस्याएं पैदा कर रहा है।
हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज से हवाओं में बदलाव होगा उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से मौसम करवट लेगा। आज से 6 जनवरी के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा जिससे बारिश के आसार बढ़ेंगें।