Kal Ka Mausam: हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल से 3 दिन चलेगी शीतलहर, कई शहरों में तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे
Weather Update: मौसम विभाग ने हरियाणा राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य के अंदर अगले तीन दिन शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हिमालय पर्वत और जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बर्फबारी से उत्तरी भारत के राज्यों में इस बार समय से पहले ठंड ने दस्तक देती है। हरियाणा और राजस्थान प्रदेश (Rajasthan weather) के कई शहरों में इन दिनों तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हरियाणा और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
राजस्थान के 9 और मध्य प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के 9 शहरों और एमपी के 8 शहरों में 12 नवंबर बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान (MP Weather) 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। रास्ता नूर मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा प्रदेश के भी 7 शहरों में न्यूनतम तापमान (Haryana weather) 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हरियाणा प्रदेश के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान 8 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है।
दिल्ली और हरियाणा की हवा हुई जहरीली
हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली (Haryana and Delhi weather) में एक तरफ जहां लोग शीतलहर के चलते ठंड की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। दिल्ली और हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर पहुंच गया है। दोनों राज्यों में इन दोनों हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा और दिल्ली 20 शहरों में AQI खतरनाक मोड पर पहुंच गया है। हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी का जींद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे अधिक 418 पर पहुंच गया है। जिस वजह से जींद देश के प्रदूषित शहर की श्रेणी में नंबर वन पर चल रहा है। (Cold wave update)
