Kal Ka Mausam: मप्र में शीतलहर का प्रकोप जारी, 24 नवंबर तक रतलाम सहित कई जिलों में गिरेगा पारा
MP Weather: मध्य प्रदेश राज्य में इन दोनों शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में तापमान में शीतलहर (cold wave update MP) के चलते लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में 24 नवंबर तक तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के रतलाम शहर में शीतलहर (Cold wave) के चलते न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। चार दिन में इसमें 2.4 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया।
मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही तापमान (Bhopal Weather) में गिरावट से नवंबर महीने में पड़ने वाली ठंड में सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों का तापमान इन दोनों हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी काम चल रहा है। रतलाम सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई और यह 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को यह 27.2 डिग्री था। राहत की बात ये है कि अभी कोल्ड-डे की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रतलाम एवं आसपास अभी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इसके ऊपर ही बना रहेगा।
24 नवंबर तक तापमान में गिरावट रहेगी जारी
भोपाल के मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित मंदसौर नीमच रतलाम उज्जैन सहित कई शहरों में 24 नवंबर तक तापमान (MP Weather) में और भी गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के रतलाम जिले में कोल्ड-डे की संभावना कम है। रतलाम जिले का न्यूनतम तापमान (Ratlam Weather) 10 डिग्री या इससे ऊपर ही बना रहेगा। इसके बाद गिरावट आ सकती है। वहीं भोपाल में 24 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने का अनुमान है। (मप्र में कल मौसम कैसा रहेगा)
