Movie prime

WEATHER UPDATE: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, कई राज्यों में पारा पहुंचा 0 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

त्तर भारत के हरियाणा राज्य में इन दोनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में पिछले लगातार तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।
 
NORTH INDIA COLD WAVE UPDATE,
पंजाब में पहली बार रात का पारा पहुंचा जीरो डिग्री के करीब 

COLD WAVE UPDATE: देश में इन दिनों शीतलहर अपना कहर बरपा रही है। बढ़ती ठंड के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 0 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गई है। दिसंबर के महीने में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गई है। वर्तमान में देश के 8 राज्यों में कोल्डवेव के कारण तापमान में ग लगातार दर्ज की जा रही है।

हरियाणा प्रदेश के कई शहरों में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंचा 

उत्तर भारत के हरियाणा राज्य में इन दोनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में पिछले लगातार तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हिसार के अलावा महेंद्रगढ़ में भी लगातार ठंड बढ रही है। महेंद्रगढ़ का तापमान 1.3 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से भी कम दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान के करौली में तापमान गिरकर हुआ 1.3 डिग्री

राजस्थान में भी इन दिनों शीतकालीन लहर का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शीतकालीन लहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 
राजस्थान प्रदेश के के करौली जिले में तापमान 1.3 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा उदयपुर, सीकर सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट के चलते गाड़ियों पर बर्फ जमी हुई भी मिली। मौसम विभाग ने अगले  4-5 दिन तक राजस्थान प्रदेश में शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में पहली बार रात का पारा पहुंचा जीरो डिग्री के करीब 

पंजाब प्रदेश में लगातार चल रही शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश में पहली बार रात का तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है।
पंजाब प्रदेश के फरीदकोट जिले में सर्दी के सीजन में पहली बार रात का पारा 0 डिग्री तक पहुंच गया है। फरीदकोट के अलावा पंजाब प्रदेश के अबोहर जिले में रात का पारा 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब प्रांत के दिन के औसत तापमान में भी आधा डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।

जम्मू कश्मीर के कई शहरों में पारा पहुंचा माइनस डिग्री के नीचे 

उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर प्रांत में इन दिनों बढ़ती ठंड के चलते कई जिलों में पारा माइनस डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। जम्मू कश्मीर के कई शहरों में शीतलहर के चलते बर्फ जमनी शुरू हो गई है। प्रदेश के श्रीनगर में डल झील सहित बारामूला जिले के तंगमर्ग के झरने में बर्फ जमनी शुरू हो गई है। देश के 35 सबसे ठंडे शहरों में कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग शहरों के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के शहर भी शामिल है।