Haryanaline_Logo

Jind Winter Update: जींद जिले में आज शीतलहर ने छुटाई कंपकपी, नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन

मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश (WEATHER UPDATE HARYANA)  इससे भी अधिक ठंड पड़ेगी। मौसम फसलों की ग्रोथ के अनुकूल बना हुआ है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखे। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। कोहरा के साथ बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
 
today weather news jind
Whatsapp-Group
शहर में आज उत्तर-पश्चिमी की तरफ से दिनभर चली ठंडी हवा

Jind Winter Update: जींद जिले में आज पहाडों पर हुई बर्फबारी तथा जिला में हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद चली ठंडी हवाओं ने आमजन को बेहाल कर दिया है। रविवार सुबह के समय धुंध छाई रही। जिसके चलते वाहन चालकों को लाइन जला कर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होना पड़ा। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 83 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन नही हुए। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील बना रहेगा और ठंड में भी इजाफा होगा।

शहर में आज उत्तर-पश्चिमी की तरफ से दिनभर चली ठंडी हवा

रविवार को दिन का आगाज ठंड के साथ वातावरण में छाए आंशिक कोहरे के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया लेकिन बादलवाई बनी रही। उत्तर-पश्चिमी की तरफ से चली ठंडी हवा (COLD WAVE) से दिनभर कंपकपी छुटती रही। दिनभर सूर्य के भी र्दशन नही हुए। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोगों को देखा गया। लोगों ने ठंड को देखते हुए जल्दी से कामकाज निपटाए और अपने घरों में दुबक गए।

आने वाले दिनों में जींद जिले में और भी बढ़ेगी ठंड

किसान रोहताश, सुनील, महेश ने बताया कि बारिश ने फसलो की सिंचाई के लिए पानी की कमी को पूरा कर दिया है। इस समय जो ठंड पड़ (WINTER UPDATE) रही है वह फसलों के अनुकूल है। गेहूं, चना, सरसों, जौ तथा पशुचारे के लिए मौसम बेहतरीन है। इस मौसम में फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। गांव पांडू पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश (WEATHER UPDATE HARYANA)  इससे भी अधिक ठंड पड़ेगी। मौसम फसलों की ग्रोथ के अनुकूल बना हुआ है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखे। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। कोहरा के साथ बादलवाई भी देखने को मिलेगी।