Movie prime

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल से चलेगी शीतलहर, रात के समय में पड़ेगी हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी

हरियाणा प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर (cold wave update Haryana) की वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश के हिसार, सोनीपत और पानीपत शहर का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 10 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है।  सोनीपत जिले में तो 6 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे यानी 9.8 डिग्री सेल्सियस (Sonipat weather update) और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था।
 
KAL KA MOSAM

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में कल से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में आज भी शीतलहर से आमजन परेशान दिखाई दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रदेश में रात के समय में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी (winter update Haryana) पड़नी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम द्वारा करवट लेने से ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर और उत्तरी भारत के पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बर्फबारी का असर अब हरियाणा सहित उत्तरी भारत मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में  सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की स्थिति भी बन रही है। वहीं कल से प्रदेश (Tomorrow Haryana weather) के मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने शीत लहर चलने की चेतावनी भी दी है। (Today Haryana Weather)

प्रदेश के कई शहरों में तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे

हरियाणा प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर (cold wave update Haryana) की वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश के हिसार, सोनीपत और पानीपत शहर का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 10 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा है।  सोनीपत जिले में तो 6 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे यानी 9.8 डिग्री सेल्सियस (Sonipat weather update) और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। आने वाले समय में प्रदेश के कई जिलों में रात के समय में कड़ाके की ठंड की भी शुरुआत होने जा रही है।

प्रदेश में चलेगी कल उत्तर और उत्तर पश्चिमी शीतलहर (cold wave)

हरियाणा प्रदेश में कल शीतलहर (Weather Update Haryana) की वजह से ठंड पड़ने के आसार हैं। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने प्रदेश में कल शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट की जानकारी दी है। डॉ खिचड़ के अनुसार कल राज्य में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान फिर से गिर सकता है। यानी आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। IMD चंडीगढ़ के अनुसार 10 नवंबर को कुछ जगह दोनों पड़ने की भी असर बताए गए हैं। (कल का मौसम)