Movie prime

सिरसा जिले में दोपहर में निकली हल्की धूप में भी शीत लहर ने बढ़ाए रखी ठिठुरन, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक बार फिर 4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह में यह दूसरी बार हुआ कि रात का तापमान 4 डिग्री तक रहा है। इससे पहले सोमवार की रात को 4 डिग्री तापमान रहा था। एक वीक में तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।
 
Cold wave update Sirsa

Weather Report: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक बार फिर 4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह में यह दूसरी बार हुआ कि रात का तापमान 4 डिग्री तक रहा है। इससे पहले सोमवार की रात को 4 डिग्री तापमान रहा था। एक वीक में तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम बना हुआ है। हालांकि दोपहर के समय अच्छी धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। धूप का असर बाजारों में दिखा, जहां खरीदारों की रौनक लौटी और पाकों में बच्चे-बुजुर्ग सैर करते नजर आए। फिर भी शीत हवाओं से ठंडक बनी हुई है।

आज भी सर्द हवाएं चलने की संभावना

आज सुबह से सिरसा जिले में घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की गति पर विराम लग गया है। जिले में कोहरे के साथ आज चल रही शीत लहर ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जनवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम गति से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।