Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज जारी रहेगा शीतलहर का कहर, जानें आपके शहर का हाल
Movie prime

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज जारी रहेगा शीतलहर का कहर, जानें आपके शहर का हाल 

Haryanaline: हरियाणा प्रदेश में पिछले लगातार 12 दिनों से शीतलहर के प्रकोप ने लोगों का जीना दूर करके रखा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में और भी ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है।
 
जानें आपके शहर का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे दिसंबर का महीना अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है वैसे-वैसे लगातार सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है। आज भी प्रदेश के 8 जिलों में आज धुंध के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

प्रदेश में बढ़ रही लगातार कड़ाके की ठंड के चलते अब लोगों के रोजमर्रा के जीवन में परेशानियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा लगातार हो रही ठंड में बढ़ोतरी और बारिश ना होने की वजह से किसानों की फसलों को भी अब नुकसान होने लगा है।   

हरियाणा में और भी बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने सात जिलों में शीतलहर का किया अलर्ट जारी

हरियाणा प्रदेश में पिछले लगातार 12 दिनों से शीतलहर के प्रकोप ने लोगों का जीना दूर करके रखा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में और भी ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है।

इसके अलावा प्रदेश के सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, पानीपत,  पलवल और नूंह (मेवात) सहित  7 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। सिरसा सहित हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल को भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

सिरसा जिले में आज सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दिया। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। धुंध बढ़ने के कारण यात्रियों को भी सफर करते हुए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शीत लहर और ढूंढ के कारण प्रदेश में लगातार हो रही है तापमान में गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शीत लहर और तापमान में गिरावट के चलते लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

 उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने लगातार पिछले 10 दिनों से प्रदेश के लोगों को की परेशानियां बढ़ा रखी है। यह पिछले कुछ दिनों से लगातार हल्की गति से मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं। जिस वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

आज यमुना नदी से सटे हरियाणा के शहरों में जहां गहरी धुंध दी तो दूसरी तरफ राजस्थान सीमा से लगे हिसार, फतेहाबाद सहित कई जिलों में शीतलहर से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शीतलहर और धुंध के चलते तापमान में गिरावट होगी। शुक्रवार को प्रदेश के ओवरऑल तापमान मे कोई कुछ वृद्धि से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

हालांकि सिरसा जिले का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को चार डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा प्रदेश में हिसार जिले का न्यूनतम तापमान अब भी लगातार कम बना हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद सहित हिसार जिले में लगातार चल रही चल रही शीतलहर ने मजदूरों की परेशानियां भी बढ़ा दी है।