Haryana weather: जींद, सिरसा सहित हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर ने ढ़ाया कहर, 21, 22 जनवरी को इन जिलों में होगी भारी बारिश

Today Haryana weather: हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से चल रही शीत लहर ने लोगों का जीवन दुभर कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर (cold wave) के हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। जींद, सिरसा सहित फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, सोनीपत, पानीपत और रोहतक आदि जिलों में आज सुबह से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग प्रदेश में चल रही शीत लहर के कारण घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। ज्ञात हो कि हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में 15 जनवरी को देर रात बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई थी। जिसके चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट (Haryana weather update) के साथ-साथ ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले में जिला कलेक्टर द्वारा आज 17 जनवरी तक स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां (winter school holiday) कर दी गई थी। हालांकि प्रदेश में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित किए गए शीतकालीन अवकाश के बाद 16 जनवरी को अंबाला और कुरुक्षेत्र को छोड़कर सभी जिलों में स्कूल खुल गए थे। लेकिन अंबाला और कुरुक्षेत्र में स्कूली बच्चों को बढ़ती ठंड को देखते हुए 2 दिन की अतिरिक्त छुट्टियां दी गई हैं।
21 और 22 जनवरी को हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने फिर किया बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में आज चल रही शीतलहर (Cold wave) ने लोगों का जीवन पर हल कर रखा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड ने स्कूली बच्चों को भी परेशानी में डाल दिया है। एक तरफ जहां ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 21 जनवरी और 22 जनवरी को संपूर्ण प्रदेश में बारिश (rain alert in Haryana) होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक आने वाले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को मौसम बदलता रहेगा और 21 व 22 जनवरी को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से ही जींद, सोनीपत, हिसार, रेवाड़ी, नारनौल, सिरसा, झज्जर, चरखी दादरी पानीपत, पलवल, पंचकूला, कैथल और भिवानी में शीतलहर के साथ कोहरा दिखाई दिया।
मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी।