Haryanaline_Logo

MP Weather: मप्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, प्रदेश के कई जिलों कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, देखिए कैसा रहेगा कल मौसम

मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में अब एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड और बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई और दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 25 डिग्री से ऊपर था। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल में सर्दी के इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।
 
 MP WEATHER
Whatsapp-Group

Winter Update MP: मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में अब एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के साथ ही ठंड और बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई और दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 25 डिग्री से ऊपर था। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल में सर्दी के इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। भोपाल में गिरावट के साथ रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल के अलावा रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण कई जिलों में ठंडक बढ़ गई है। 

धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक 

मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में दिसंबर महीने में घना कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं इंदौर शहर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री, जबलपुर और ग्वालियर में 9 डिग्री और रतलाम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सतना और सीधी व रीवा में धुंध की वजह से दृश्यता घटकर 210 से 490 मीटर तक रह गई। इसके अलावा मुरैना और रायसेन के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। 

मप्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगा ठंड का असर 

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में ठंड का यह असर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होगा और अगले दो-तीन दिनों में इसका असर रतलाम सहित विभिन्न जिलों में महसूस होने लगेगा। इसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार इन परिस्थितियों के चलते लोग दिनभर धूप का लाभ लेने के साथ ही रात में घरों में अतिरिक्त गर्म कपड़े और हीटिंग का इस्तेमाल करें।