Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट, 5 शहरों में बारिश  की संभावना, जानें पूर्वानुमान 

Haryanaline: हरियाणा में  वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चूका है जिसके तहद अब 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिले खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा। और हलकी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

 
g

Haryana Weather Update: हरियाणा में पीछे कुछ दिनों से लगातार कोहरे का कहर जारी है। धुंध के साथ हरियाणा में अब बारिश और शीतलहर का ट्रिपल अटैक शरू होने वाला ह। बता दे की मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चल रही है।


हरियाणा में  वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चूका है जिसके तहद अब 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिले खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा। और हलकी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

इन जिलों में आज बारिश की सम्भावना 
हरियाणा में मौसम परिवर्तन हो चूका है जिसके चलते आज  अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश के अलर्ट के बावजूद रविवार सुबह हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, सोनीपत,महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में धुंध छाई।  Haryana Weather Update


 

पिछले 24 घंटों में मौसम 

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है बता दे की पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 

तापमान बढ़ने के बाद करनाल और पानीपत जिले सबसे ज्यादा ठंढ देखि गई है। करनाल का तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.5 डिग्री रहा। वहीं पानीपत में दिन के तापमान में 12.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सिरसा जो पिछले काफी दिनों से ठंडा रहा था वहां अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, यहां का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

किसानों को के लिए मुशीबत बन सकता है मौसम 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। बारिश के साथ अगर ओलावर्ष्टि होती है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।  किसानों ने दावा किया है कि खराब मौसम के कारण 64 हजार हेक्टेयर से अधिक की खड़ी फसल खराब हो चुकी है। ऐसे मैं एक बार फिर किसानों पर चिंता के बदल मंडराने लगे है।