Haryanaline_Logo

Weather alert: सिरसा, हिसार सहित 14 जिलों को धुंध का अलर्ट हुआ जारी, हरियाणा में नव वर्ष की कोहरे से होगी शुरुआत

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग में सिरसा और हिसार सहित 14 जिलों को कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है।
 
HARYANA WEATHER UPDATE
Whatsapp-Group
मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार सहित  इन 14 जिलों को किया येलो अलर्ट जारी 

Whether alert Haryana: हरियाणा प्रदेश के सिरसा और हिसार सहित 14 जिलों को मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के14 जिलों में शीत लहर (Cold wave) चलने के साथ-साथ धुंध का भी यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में बीते शुक्रवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अचानक से ठंड बढ़ गई है। गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार और फतेहाबाद जिले में बीते दिनों तेज बारिश के साथ सबसे अधिक को ओलावृष्टि हुई थी। जिससे समस्त प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में हुई गिरावट के चलते शिक्षा विभाग ने भी कल 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अब मौसम विभाग के येलो अलर्ट जारी करने के बाद प्रदेश में नववर्ष की शुरुआत भी ढूंढ के साथ होती हुई दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार सहित  इन 14 जिलों को किया येलो अलर्ट जारी 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग में सिरसा और हिसार सहित 14 जिलों को कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,
भिवानी और चरखी दादरी में कड़की की ठंड के साथ घना कोहरा भी दिखाई देगा।

प्रदेश में पड़ रही तेज ठंड के चलते तापमान में आई गिरावट 

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कांड तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस समय हरियाणा प्रदेश के अंबाला और करनाल जिले में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में अंबाला जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और करनाल का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया है।