Movie prime

Fog Alert Haryana: मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 5 दिन घने कोहरे का अलर्ट किया जारी, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, देखिए पूरी रिपोर्ट 

मौसम विभाग में एक सप्ताह तक प्रदेश के जींद, कैथल, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत  (Sonipat weather) और पानीपत सहित विभिन्न जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में इन जिलों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक आ जाएगा। जबकि सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। इससे जहां आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं किसानों के लिए यह मौसम आंशिक रूप से लाभकारी भी साबित होगा। 
 
FOG ALERT HARYANA

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में आने वाले समय में घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 5 दिन घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक घना कोहरा (fog Alert Haryana) छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में अचानक बदलाव से ठंड और शीतलहर (cold wave) का असर बढ़ेगा।

जींद, कैथल, भिवानी, हिसार सहित इन जिलों में कोहरे का अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग में एक सप्ताह तक प्रदेश के जींद, कैथल, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत  (Sonipat weather) और पानीपत सहित विभिन्न जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में इन जिलों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक आ जाएगा। जबकि सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। इससे जहां आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं किसानों के लिए यह मौसम आंशिक रूप से लाभकारी भी साबित होगा। 

मंगलवार को जींद जिले में न्यूनतम तापमान रहा 13 डिग्री

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार अधिक ठंड पड़ने की संभावना है, जिससे गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ठंडा मौसम गेहूं की पैदावार के लिए अनुकूल माना जाता है और इससे दाने भराव बेहतर होता है। हालांकि अत्यधिक ठंड और पाला पड़ने की स्थिति में सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

कोहरे में वाहन सावधानी से चलाएं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस (Haryana weather) तक रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कोहरे में वाहन सावधानी से चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहननें और घर पर रहने की ही सलाह दी गई है।