हरियाणा में इस साल 25 परसेंट कम हुई बारिश, जींद में सुखा जैसा हालात, इन जिलों में भी सूखने लगी फसल
Haryana News: हरियाणा में इस साल मानसून ने कमाल नहीं दिखाई। हर साल के तुलना में इस साल 25% कम बारिश दर्ज की गई है जिसका सीधा असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में फसल सूखने लगे हैं वहीं जींद में तो सूखे जैसे हालात बन गए हैं। जींद में इस साल सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।
इस साल पलवल ही हरियाणा का एक ऐसा राज्य है जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। अल नीनो के प्रभाव के वजह से इस साल हरियाणा में बेहद कम बारिश हुई है। राज्य के 22 जिलों के आंकड़ों के अनुसार पलवल में सामान्य से 20% कम बारिश हुई है वही जींद में सामान्य से 25 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है।
सिरसा में 55% और रोहतक में 46 परसेंट कम बारिश हुई है वही अंबाला में 48% और कैथल में 44% कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी का सीधा असर कृषि और भूजल स्तर पर देखने को मिल रहा है।
हरियाणा के कई जिलों में भूजल स्तर सूखने लगा है वहीं कई जिलों में देखा जा रहा है कि फैसले पीली पड़ गई है और तेज धूप के वजह से जल गई है। एल नीनो का प्रभाव इस साल ठंड को लेकर भी देखने को मिलेगा और काफी ठंड पड़ेगी।
