Haryana Monsoon Update : हिसार से आगे बढ़ा मानसून; सिरसा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 17 में यलो अलर्ट
Haryana Mosoon Update : हरियाणा में क्सीजनों के साथ साथ आमजन के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश में मानसून ( Haryana Monsoon Update) बड़ी तेजी से पैर पसार रही है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल मानसून हिसार से आगे बढ़ गया है। मानसून छाने के साथ ही वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक 11 जिलों में वर्षा हुई। जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
आने वाले दिनों में बारिश का येलो अलर्ट ( Yellow Alert)

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मानसूनी बारिश से जहाँ किसानों के चेहरे खिल उठे है। धान कि बुआई से लेकर ग्वार मूंगफली समेत कई फसलों के लिए सोने पर सुहाग होने वाला है।
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले कई दिनों तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को दिन के समय गर्मी होने पर कई जिलों का तापमान बढ़ गया है।
तेजी से बढ़ रहा है मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD Update ) के अनुसार मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। हिसार को पार करने के साथ ही उम्मीद है यह राजस्थान को पूरी तरह अपनी आगोश में लेने वाला है ।
वहीं शुक्रवार को तेज धुप देखने को मिली थी जिससे तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून ( Haryana Monsoon Update)की वर्षा हो सकती है।
हरियाणा के इन जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट :

पंचकूला, , रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी यमुनानगर, करनाल, पानीपत, भिवानी, , झज्जर, महेंद्रगढ़ मेवात और पलवल।
