Haryana Weather Update: हरियाणा निवासी अगले 10 दिन घर से सोच समझकर निकले, शीतलहर के साथ बारिश का डबल अटेक, जानें पूर्वानुमान

हरियाणा प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण अब स्कूली बच्चे शीतकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश के निवासी अगले 10 दिनों में कहीं घर से बाहर जाने या घूमने का प्लान बना रहे तो अवश्य टाल दें। क्योंकि मौसम विभाग ने प्रदेश के अंदर अगले 10 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के अंदर दिसंबर के आखिरी 10 कयामत के दिन होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने के आखिरी 10 दिनों में रात की तरह दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। आज सुबह से प्रदेश के कई शहरों में कोहरे का असर दिखाई दिया।
सिरसा जिले में कोहरे के कारण वाहनों की गति रही धीमी
हरियाणा प्रदेश की राजस्थान सीमा से लगे सिरसा जिले में भी आज सुबह से घना कोहरा छाया रहा। जिस वजह से यात्रियों को सफल के दौरान भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज सुबह अचानक आई तेज धुंध के कारण सिरसा जिले के साथ साथ अन्य जिलों में वाहनों की गति पर भी असर पड़ा।
सिरसा जिले में आज सुबह घने कोहरे के चलते 20 मीटर से भी कम दूरी दिखाई दे रही थी जिस वजह से वाहनों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गए। दिन प्रतिदिन बढ़ती ठंड और ढूंढ के कारण अब स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
हरियाणा प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण अब स्कूली बच्चे शीतकालीन अवकाश का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
25 दिसंबर के बाद सक्रिय होंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगे वाले दिनों में ठंड के मौसम में लगातार बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी पांच दिन 25 दिसंबर तक सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं 25 दिसंबर के बाद एकसाथ तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हरियाणा प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊपरी जेट धाराओं के उत्तरायण होने से लगातार कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिस कारण से हरियाणा प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हल्की बर्फबारी हो रही है और हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है।
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश में ठंड के बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा दिसंबर के आखिरी के 10 दिनों में कई जिलों में घना कोहरा भी दिखाई दे सकता है।