Haryanaline_Logo

Weather Update: कोहरे में लिपटा पुरा हरियाण, ट्रेनें 12 घंटे तक हुई लेट, देखिए आज कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा प्रदेश में घने कोहरे से लगभग सभी जिलों में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा और ऐसे ही हालत आज भी बने हुए हैं। कई जिलों में सड़कों पर विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक सिमट कर रह गई है। कोहरे के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे चलते नजर आए।
 
haryana weather
Whatsapp-Group

Weather Update Haryana: हरियाणा प्रदेश में घने कोहरे से लगभग सभी जिलों में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा और ऐसे ही हालत आज भी बने हुए हैं। कई जिलों में सड़कों पर विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक सिमट कर रह गई है। कोहरे के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे चलते नजर आए। मौसम विभाग के प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी में भी कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। 

किसान दिनेश कुमार, राजेश कुमार, बलवान सिंह ने कहा कि मौसम गेहूं और गन्ना की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ठंड और नमी के कारण इन फसलों की बढ़वार अच्छी होती है। वहीं सब्जियों की फसलों पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। खासकर टमाटर, मटर, फूलगोभी और हरी सब्जियों में पाला पड़ने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से सर्दी में हुई बढ़ोतरी, धूप से राहत

शनिवार को प्रदेश के जींद, सिरसा, सोनीपत, हिसार, पानीपत, भिवानी सहित कई जिलों में अल सुबह से 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर बाद धूप निकलने से ग्रामीणों को ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण जींद से असंध, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ व पूंडरी जाने वाले वाहन चालक लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए।

12 घंटे देरी से पहुंची अवध आसाम ट्रेन

सिरसा जिले के डबवाली शहर में रोजाना रात को 10 बजकर 40 मिनट पर पंजाब की ओर से आने वाली अवध आसाम ट्रेन करीब 12 घंटे देरी के बाद सुबह साढ़े 10 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेन में भी एक से 3 घंटे तक देरी से चल रही है. अवध आसाम ट्रेन का रैक बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन में देरी से पहुंचने के चलते वापसी ट्रेन भी 3 घंटे देरी से रवाना हुई है जबकि अगले दिन की ट्रेन भी 9 घंटे लेट चल रही है। धुंध के चलते रेलवे में ज्यादातर ट्रेन लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल्दबाजी हो सकती है जानलेवा : एसपी

एसपी कुलदीप सिंह ने कोहरे को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में लापरवाही और जल्दबाजी जानलेवा हो सकती है। कोहरे की स्थिति में अधिक आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय में गति को धीमी रखें और दृश्यता के लिए वाहन की सभी लाइटों को जलाकर रखें।

गेहूं व गन्ने के लिए अनुकूल मौसम

जींद में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमटने से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर कायम है। यह मौसम गेहूं और गन्ना के लिए लाभकारी है, लेकिन सब्जियों पर पाले का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।