Haryanaline_Logo

Haryana Weather Forecast: हरियाणा के हिसार समेत कई जिलों में गर्मी का कहर; आज 3 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इ
 
आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार मानसून की सक्रियता कम होती जा रही है।  ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है। हिसार सिरसा में लगातार बढ़ती गर्मी से आमजन के साथ किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 

2 सितंबर से एक्टिव होगा नया सिस्टम 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता कम है। हरियाणा में मानसून के बादल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। दो सितंबर के बाद फिर से उसके सक्रिय होने की उम्मीद है। 

प्रदेश में तापमान 

हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। 

भिवानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री 

 फरीदाबाद और रोहतक का तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है। 

वहीँ आने वाले दिनों में बारिश की कमी के चलते यह तापमान और अधिक बढ़ता देखा जा सकता है।