Movie prime

Haryana weather: हरियाणा में 19 जून तक परी मानसून पहुंचने की संभावना, आठ जिलों में बारिश , देखिए आपके जिले का मौसम अनुमान

 

हरियाणा में 47 डिग्री तक तापमान पहुंचने के बाद कई जगहों पर बारिश। आज सुबह 8 जिलों में भारी बारिश हुई जिनमें कैथल, पानीपत, फरीदाबाद ,सोनीपत ,कुरुक्षेत्र, रोहतक ,जींद और झज्जर रहे।

अंबाला नारनौल यमुनानगर और सिरसा में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हिसार में भी बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल रही है। सिरसा के कई जगहों पर थोड़ी बहुत बारिश हुई है।
 

मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी का भी अलर्ट जारी किया है । इन जिलों में पानीपत ,सोनीपत, कैथल ,जींद ,करनाल ,कुरुक्षेत्र ,अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल है।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने बताया कि यह परी मानसून की बारिश नहीं है बल्कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया हुआ है ।इसके कारण दो-तीन मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।


हरियाणा में 19 जून से परी मानसून आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार । जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub