Movie prime

Haryana weather update: हरियाणा प्रदेश में धूप निकलने फसलों ने ली अंगड़ाई, अब अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा 

Haryana weather update: हरियाणा प्रदेश में धूप निकलने फसलों ने ली अंगड़ाई, अब अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा 
 
Haryana weather update

Rain alert in Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से धूप निकालने के कारण लोगों को पिछले लगातार एक महीने से पड़ रही ठंड से कुछ राहत मिली है। वहीं प्रदेश के सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित लगभग सभी जिलों में आज निकली धूप में सरसों और गेहूं की फैसले अंगड़ाइयां लेती हुई नजर आई।

प्रदेश में लगातार पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड (winter update) के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा था। लेकिन आज सुबह से निकली तेज धूप ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों का जीवन पटरी पर लाने का काम किया है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद आज धूप निकलने से प्रदेश में आमजन के साथ-साथ फसलों को भी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज देर शाम से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance)  सक्रिय होने के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है।


हरियाणा प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के 13 जिलों में 25 जनवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और चरखी दादरी, पलवल और भिवानी जिले में अगले तीन दिन बूंदाबांदी के साथ बारिश (rain alert in Haryana)  होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिले के भी कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। 


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश में जनवरी माह में पहले भी तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दो बार हल्की बारिश हो चुकी है। प्रदेशमें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जनवरी महीने में अभ तक कुल 50 प्रतिशत के लगभग बारिश हो चुकी है। वहीं एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज शाम से अगले तीन दिन 25 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश (rain alert) होने की संभावना है।

प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 25 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते 31 जनवरी तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को एक बार फिर शीतलहर (cold wave) और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज सुबह से लगभग संपूर्ण प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।