Haryanaline_Logo

Haryana Weather Update : हरियाणा में 30 जून तक बदलता रहेगा मौसम, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत इन जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट  

मौसम विभाग ने आज भी चार जिलों में तेज बारिश ( heavy Rain Alert) का अनुमान जताया है बता दे कि आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। 
 
haryana weather update
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update  : हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की बारिश से कई इलाकों को गर्मी से राहत मिली है। 

मौसम विभाग ने आज भी चार जिलों में तेज बारिश ( heavy Rain Alert) का अनुमान जताया है बता दे कि आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। 
 

आमजन हुमस भरी इस गर्मी से काफी परेशान नजर आ रहा है वही मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में 30 जून तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा 

जिससे कई इलाकों में तूफानी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताई जा रहे हैं वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

आज इन जिलों में बारिश के आसार 

 IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज चार जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शामिल है।

पिछले 24 घंटों में मौसम 

 हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। 

कई जिलों में अंबाला में 40.0 डिग्री, हिसार में 40.8 डिग्री, करनाल में 38.7 डिग्री, नारनौल में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में जायदा उलटफेर देखने को नहीं मिलेगा।  वहीँ हल्की आंधी के साथ पेड़ों आधी को नुकशान पहुंच सकता है इसलिए लोग गाडी चलाते समय या रोड पे चलते समय सतर्क रहें