Haryanaline_Logo

Haryana weather: हरियाणा में अधिक बारिश से गाड़ियां तैरती नजर आई , पांच जिलों में भारी बारिश, 14 जिलो में बारिश का अलर्ट

 
Whatsapp-Group

हरियाणा में आज 1 बजे के बाद मौसम ने करवट ली , हरियाणा में परी मानसून के चलते कैथल, करनाल, चरखी दादरी,भिवानी, हिसार में भारी बारिश हुई।

परी मानसूनी बारिश की दस्तक से प्रदेश के कई जिले जल मग्न हो गए,  बारिश का सबसे ज्यादा असर हिसार में देखने को मिला ,जहां बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया की कार तक तैरती नजर आई।
 

हिसार शहर का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक कार सड़क पर भरे पानी में पूरी तरह से तैरती हुई दिखाई दे रही थी। अधिक बारिश से आसपास खड़े लोगों की कमर तक पानी आ रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में 50% तक बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग की तरफ से अंबाला, यमुनानगर ,पंचकूला ,झज्जर ,रोहतक, सोनीपत, पानीपत ,कैथल ,करनाल, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम ,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां पर बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चने के भी आसार है।


हिसार में अधिक बारिश

14 जिलों में बारिश देखने को मिली जिसमें से हिसार में सबसे अधिक बारिश हुई, रेवाड़ी दूसरे नंबर पर, तो महेंद्रगढ़ तीसरे नंबर पर रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से मौसम अनुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग से मदन खीचड़ के अनुसार 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है ।हालांकि हरियाणा में मानसून 28 जून को एंट्री करता है मगर संभावना है कि मानसून 4 से 5 दिन पहले एंट्री कर सकती है।