Movie prime

हरियाणा इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है
 

Haryana Mousam ki khbaren : हरियाणा में एक बार फरवरी महीना जाते जाते ठंढ का एहसास कराने वाला है।  बता दे कि दो दिन पहले हुई बारिश ने हरियाणा में ठंढी हवाओं से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। वहीँ प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।  मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इसी महीने फिर से मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश तापमान में फिर गिरावट दर्ज होगी। 

26 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है

आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि हरियाणा में 22 से लेकर 25 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।

वहीं इसके बाद लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड देखने को मिलेगी और इसका असर मार्च के पहले हफ्ते तक रह सकता है। ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है सर्दी अभी गई नहीं है।

ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम में लगातार बदलाव से ठंढी हवाओं का सामना करना पड़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट (Fall in temperature) दर्ज की जायगी। वहीं आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ।। डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub