Movie prime

Haryana Winter Mansoon : फिर टूटेगा ठंड का कहरः हरियाणा के रोहत्तक,सोनीपत, हिसार, जींद समेत 8 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी

Haryana Winter Mansoon : फिर टूटेगा ठंड का कहरः हरियाणा के रोहत्तक,सोनीपत, हिसार, जींद समेत 8 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी
 
Haryana Winter Monsoon
Haryana Winter Monsoon: Cold havoc will break again: Rain alert issued in 8 districts of Haryana including Rohtak, Sonipat, Hisar, Jind.

Haryana Winter Mansoon : हरियाणा में पिछले हफ्ते में बरसात होने के कारण कुछ हद तक ठंड बढ़ी है। इसके बाद एक-दो दिन मौसम खुला और हरियाणा वासियों को धूप सेंकने का आनंद लिया। राज्य में सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे राज्य में फिर से ठंड करवट लेगी।

मौसम विभाग इन 8 जिलों में किया बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी-दादरी में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त भी कई जिलों में बरसात देखने को मिल सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने केवल आठ जिलों के लिए ही बरसात का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश फिर से ठंड अपना कहर बरपा सकती है। लेकिन 24 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी ठंड 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा वासियों को ठंड से राहत मिलने के असर अभी कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके चलते जनवरी महीने के अंत तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को एक बार फिर शीत लहर और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज लगभग संपूर्ण प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ धूप दिखाई दी है।