Movie prime

Hailstrom update Haryana:सिरसा, फतेहाबाद के इन गांवों में हुई भारीओलावृष्टि, आज रात को भी भारी बारिश का अलर्ट 

 
HEVY RAIN IN HARYANA

Weather update Haryana: हरियाणा प्रदेश के सिरसा और फतेहाबाद जिले में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में सिरसा और फतेहाबाद के अलावा भी कई जिलों में आज सुबह से बारिश (Today heavy rain update) हो रही है। इसके अलावा कई जिलों में आज सुबह से घने बादल छाए रहे और पूरा दिन बूंदाबांदी होती रही। वहीं फतेहाबाद जिले के कई गांव में भारी ओलावृष्टि (Heavy hellstrom in Fatehabad)  होने की खबर आ रही है। प्रदेश में आज कई जिलों में हुई बारिश (Heavy rain in Haryana)से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी, वहीं कुछ जिलों में भारी ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसलों को नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज रात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। फतेहाबाद और सिरसा जिले के कई गांव में अब भी तेज (tomorrow rain and alert in Haryana) बारिश हो रही है।

फतेहाबाद जिले के इन गांव में जमकर हुई ओलावृष्टि

सिरसा जिले में आज सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। जिले में दोपहर बाद जमकर में मेघा बरसे। सिरसा जिले के खेड़ी, गुसाईयाना, कागदाना, कुम्हारिया, जसानिया, रामपुरा ढिल्लों, हंजीरा, गिगोरानी (today heavy rain alert in Sirsa) सहित अनेक गांवों में आज दोपहर बाद अच्छी बारिश (rain alert)  हुई। वहीं फतेहाबाद जिले के किसानों के लिए आज मेघा आफत लेकर आए। आज दोपहर बाद फतेहाबाद जिले की बरसीन, मोडाखेड़ा सहित अपने गांव में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। बरसीन गांव हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को तहस-नहस कर दिया। फतेहाबाद जिले के अनेक गांव आज भारी ओलावृष्टि के चलते सफेद चादर से ढ़क गए। आज जिले के कई गांवों में तेज ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

भारी बारिश के कारण सिरसा के बाजार हुए पानी से लबालब

सिरसा जिले में हुई आज भारी बारिश के कारण शहर के सभी बाजार पानी से लबालब नजर आए। आज (शुक्रवार) दोपहर बाद हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। प्राप्त जानकारी के आज हुई ओलावृष्टि के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग भारी बारिश के कारण इधर-उधर बचने की टोह तलाशते नजर आए। बाजार में पानी भरने से दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में हुई सर्दी के मौसम की पहली बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड का प्रकोप भी बढ़ा दिया है। जिस कारण से आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा फतेहाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में आज रात को भी भारी बरसात हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 29 दिसंबर (Hailstrom alert 29 December) तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है।