हरियाणा के कई जिलों में कुछ देर बाद भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान
Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून एक्टिव है। वहीँ प्रदेश में पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। बता दे की बुधवार सुबह जींद, हिसार, फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई। वहीँ अगले कुछ घंटों में सिरसा कैथल, भिवानी, करनाल, और सोनीपत में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों मैं बारिश देखने को मिलेगी। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद किलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में बारिश
मौसम विभाग ने दी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली है , वहीँ आज भी प्रदेश के ाकि जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। जबकि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
27 को एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा
मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है। यह गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
27 को एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा और पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बारिश की वजह से तापमान ढाई डिग्री तक गिर गया है।
