Haryanaline_Logo

Haryana News: सिरसा जिले में हुई भारी बारिश, खेत हुए जलमग्न, अगले 24 घंटे हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल 

हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से सिरसा और अंबाला जिले में भारी बारिश (Rain Alert Haryana) के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सिरसौर अंबाला के अलावा कई अन्य जिलों में भी सुबह से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से विभाग अध्यक्ष डॉ मदन कीचड़ के अनुसार आने वाले समय में 17 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 
 
HARYANA RAIN UPDATE
Whatsapp-Group

Rain Update Haryana: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में आज सुबह से भारी बारिश (Rain Update Sirsa) हो रही है। जिले में हो रही तेज बारिश के चलते किसानों के खेत बरसाती पानी से पूरी तरह लबालब हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के राजस्थान सीमा से लगते गांव खेड़ी, गुसाईयाना, कुमारिया, गिगोरानी, कागदाना, रामपुरिया ढिल्लो, रामपुरिया बगड़िया, जोड़कियां और नाथुसरी-चोपटा क्षेत्र में इस समय भारी बारिश हो रही है। 

तेज बारिश के कारण लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं कई जगह कच्ची मिट्टी से बने मकान ढहने की भी खबर आ रही है। खेड़ी गांव की किसान भीम सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों में पहली बार इतनी भारी बरसात हुई है। भारी बारिश के चलते गांव की गलियां नदियों की तरह बह रही हैं। आज सुबह से सिरसा शहर में भी अच्छी बारिश हो रही है। 

17 जुलाई तक इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश 

हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से सिरसा और अंबाला जिले में भारी बारिश (Rain Alert Haryana) के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सिरसौर अंबाला के अलावा कई अन्य जिलों में भी सुबह से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से विभाग अध्यक्ष डॉ मदन कीचड़ के अनुसार आने वाले समय में 17 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

इस दौरान प्रदेश में सिरसा और अंबाला सहित पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश (Haryana weather update) होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र के साथ  रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक, जींद, पानीपत व सोनीपत के कुछ एरिया  में तेज बारिश हो सकती है।