Haryanaline_Logo

 हरियाणा के इन जिलों में भीषण बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ ब्रजपात का अलर्ट

 
Rain alert
Whatsapp-Group

Haryana weather news: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अर्नब चक्रवात का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग के द्वारा आज शनिवार रात से कई जिलों में भीषण बारिश शुरू होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य की अधिकतर जिलों में 28 सितंबर तक भीषण बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत सहित कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य के महेंद्रगढ़ कैथल अंबाला कुरुक्षेत्र जींद सिरसा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आलोट जारी किया गया है।


 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे तेज हवाएं 

 मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अधिकतर जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अर्णव चक्रवात का असर अगले कई दिनों तक देखने को मिलेगा इसके वजह से राज्य में तूफानी बारिश होती रहेगी। राज्य के लोगों को अभी बारिश से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है।

 झमाझम बारिश होने से राज्य में मौसम सुहाना हुआ है और तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बंगाल के खड़ी में बनने वाले चक्रवात के असर के वजह से बारिश हो रही है।