Haryanaline_Logo

17, 18 और 19 जनवरी को हरियाणा में होगी जमकर वर्षा, देखिए मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट 

प्रदेश में 17 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 17, 18 और 19 जनवरी को हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत और कैथल सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि 17 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। 
 
Rain alert haryana
Whatsapp-Group

Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ सर्दी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशवासियों को 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 17 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 17, 18 और 19 जनवरी को हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत और कैथल सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि 17 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। 

झमाझम बारिश के साथ लगातार तीन दिन रहेगा मौसम खराब 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 17 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार प्रदेश में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार तीन दिन घने बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और बुंदाबांदी के आसार है और 19 जनवरी को कई जिलों में मौसम खराब रहने के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा और शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं 17 जनवरी से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में रहेगा कोल्ड डे का रेड अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा प्रदेश के लगभग आधा दर्जन जिलों में आज कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रेवाड़ी, चरखी दादरी, नूह, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत और हिसार में कोल्ड-डे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार की सुबह प्रदेश का सबसे ठंडा जिला सोनीपत रहा। सोनीपत में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री के साथ जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। सोनीपत के अलावा हिसार का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सिरसा, जींद, कैथल, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।