Movie prime

3 अगस्त तक हरियाणा के इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश, आज भी सारे दिन छाएं रहेंगे बादल  


 
 
Hr

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर से करवट ले रहा है. पिछले कई दिनों से हरियाणा वासियों को गर्मी और चुभती धूप से काफी परेशानी हो रही थी. फिलहाल गर्मी और चुभती धूप से राहत मिलने वाली है. 

हाल ही मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम – फरीदाबाद  समेत कई जिलों में  रुक-रुककर बारिश हो रही है.
 

जिसके कारण हरियाणा के तापमान में गिरावट आई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार आज यानी 29 जुलाई को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. 

साथ में कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त तक हरियाणा के  यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं. 

पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर और भिवानी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक आज शाम तक  गुरुग्राम, झज्जर, करनाल और फतेहाबाद  में तेज हवाओं के साथ बूदांबादी होने की संभावना है.  

झज्जर के बहादुरगढ़ और बेरी, रोहतक शहर, सांपला, सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर और गोहाना में मध्यम बारिश हो सकती है. अंबाला, रोहतक, पानीपत, भिवानी, जींद, यमुनानगर, चरखी दादरी और पंचकूला में भारी बारिश होने की संभावना है.