Kal Ka Mausam: 6 डिग्री के पास पहुंचा हिसार का न्यूनतम पारा, हरियाणा में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 19 को बदलेगा मौसम, देखिए पूरी रिपोर्ट
Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के हिसार जिले में शनिवार की रात का न्यूनतम पारा 6 डिग्री के पास पहुंच गया था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल रात हिसार में न्यूनतम पारा 7 डिग्री से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस (Haryana weather) दर्ज किया गया। हिसार के बाद 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड (winter update Haryana) से अब लोगों की समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हो रही ताजा बर्फबारी से हरियाणा, राजस्थान और पंजाब प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब शीतलहर (cold wave) के साथ तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा प्रदेश के मैदानी इलाकों में प्रतिदिन दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में बीती रात 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पास पहुंच गया था। वहीं 10 जिले ऐसे भी हैं जिनमें न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
हरियाणा में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड
हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले दो दिन ठंड में और भी बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यमुनानगर जिले में आज दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। वर्तमान में ठंड बढ़ने (winter update Haryana) से प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से भी नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को प्रदेश के मौसम (Haryana weather update) में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हरियाणा प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिस वजह से दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (Haryana Weather)
