Movie prime

Haryana Weather Forecast : हरियाणा के फतेहाबाद, जींद समेत इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जानें कहाँ कहाँ बरसेंगें बदरा 

मौसम विभाग ने सुबह, हिसार फरीदाबाद, कैथल, नारनौल और चरखी दादरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जबकि करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया।
 

Haryana Weather Forecast : हरियाणा में ठंडक फिर लोट गई है।  प्रदेश में सुबह कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र समेत GT रोड बेल्ट के साथ-साथ जींद फतेहाबाद और कैथल में रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो गई।


फसलों को पहुंचा नुकशान 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में कई जगह ओले भी गिरे। ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता दिखाई दे रही है। 

तेज हवाओं के साथ कई जगह आसमान में बिजली की चमक धमक के साथ बारिश ने तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।  वहीँ शुक्रवार सुबह भी कोहरे से प्रदेश में ठंड का फिर आगाज हो गया है। 

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट 
अधिक जानकरी के लिए बता दे की मौसम विभाग ने सुबह, हिसार फरीदाबाद, कैथल, नारनौल और चरखी दादरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जबकि करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया।

राज्य में कुछ दिनों से तापमान 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था। फरीदाबाद में 3 दिनों से तापमान 29 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। लेकिन अब अगले दिनों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

आज भी बदला रहेगा हरियाणा में मौसम 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 21 फरवरी तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इससे फरवरी में बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नमी बढ़ने से सुबह-सुबह फिर से हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीँ कई जिलों में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। 

फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि, बाकी पश्चिमी विक्षोभों की तरह यह भी कमजोर रहेगा।

FROM AROUND THE WEB