8, 9 और 10 जनवरी को हरियाणा में पड़ेगी कड़के की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Kal Ka Mausam: हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में पढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से इस समय सबसे अधिक परेशानी किसने और कामकाजी महिलाओं को हो रही है। हालांकि शीतकालीन अवकाश होने के कारण स्कूली बच्चों को ठंड से राहत अवश्य मिली है। लेकिन आमजन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही ठंड के कारण कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में 8, 9 और 10 जनवरी को कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड आपको रजाई में दुबकने हेतु मजबूर कर देगी। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बढ़ रही ठंड से फसलों पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।
शीतलहर चलने से तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश में कोहरा छाए रहने और शीत लहर चलने से तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान लगाया है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से शीत हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट की संभावना है। अरब सागर से इस बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ है, जो फिलहाल वर्षा कर पाने में सक्षम नहीं है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।
11 जनवरी से मिलेगी ठंड से कुछ राहत
प्रदेशवासियों को अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा में सिरसा सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज 7 दिसंबर को भी सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, अंबाला, सोनीपत, पानीपत और पंचकूला सहित लगभग सभी जिलों में शीत लहर का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी को दिन में धूप निकलने से प्रदेश के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार 12 जनवरी को भी सुबह और शाम के समय को छोड़कर दिनभर धूप निकलने का अनुमान है।
