Movie prime

Rain Alert: हरियाणा में कल से 24 जनवरी तक जमकर बरसेंगे में मेघा, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी हुआ जारी 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा वासियों को ठंड से राहत मिलने के असर अभी कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके चलते जनवरी महीने के अंत तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
 
RAIN ALART IN HARYANA
पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से सक्रिय होकर 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

Hailstrom Alert in Haryana:  हरियाणा प्रदेश में 21 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि (Hailstrom alert Haryana) भी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 21 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

यह पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से सक्रिय होकर 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance update) के सक्रिय होने के कारण कल से एक बार फिर हरियाणा में मौसम और हवा का रुख बदलने का अनुमान है। कृषि मौसम विभाग हिसार के अनुसार इस दौरान पूरे क्षेत्र में बूंदाबांदी (rain alert in Haryana) के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश में बारिश के चलते 31 जनवरी तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड (winter update Haryana) पड़ने के आसार भी हैं।

आज हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में मौसम रहा साफ

हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में आज मौसम बिल्कुल साफ रहा। इस दौरान प्रदेश में पहली बार जनवरी के महीने में अच्छी धूप निकलने से लोगों को लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात मिली। आपको बता दें कि जनवरी महीने में पिछले 15 दिनों से हरियाणा प्रदेश का तापमान (Haryana weather) लगभग 5 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जिसके चलते शीतलहर (cold wave)  और कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीवन दुभर कर दिया था।

हालांकि आज प्रदेश में निकली धूप में एक बार फिर लोगों के जीवन को पटरी पर लाने का काम किया है। धूप के निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरियाणा प्रदेश के सिरसा फतेहाबाद भिवानी हिसार कैथल जींद सोनीपत पानीपत रोहतक नारनौंद करनाल सहित कई जिलों में आज सुबह-सुबह कोहरा पड़ा। लेकिन इन जिलों में सुबह 10:00 बजे तक मौसम बिल्कुल साफ हो गया था और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी ठंड 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा वासियों को ठंड से राहत मिलने के असर अभी कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके चलते जनवरी महीने के अंत तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को एक बार फिर शीत लहर और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज लगभग संपूर्ण प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ धूप दिखाई दी है।