Haryanaline_Logo

Weather Report: बीते साल से इस बार अधिक ठंडा रहा जनवरी माह, न्यूनतम तापमान 2.0 और अधिकतम 17.0 डिग्री

पिछले साल की तुलना में जनवरी में इस बार ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 15 जनवरी को अधिकतम तापमान जहां 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं इस साल अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस है। इससे शीतलहर का असर ज्यादा है।
 
Whatsapp-Group

Haryana weather: हरियाणा में आज शनिवार और शुक्रवार को हल्की धूप आने पर भले ही दिन का तापमान बढ़कर 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन ठंड से अधिक देर राहत नहीं मिल पाई। शाम होते ही फिर से आसमान में बादलवाई के साथ धुंध छा गई जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। बता दें कि कई दिनों से लगातार बर्फीली हवा चल रही है। आईएमडी फोरकास्ट के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.0 व अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आज शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सुबह से धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत के साथ ली है। 

पिछले साल 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री

पिछले साल की तुलना में जनवरी में इस बार ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 15 जनवरी को अधिकतम तापमान जहां 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं इस साल अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस है। इससे शीतलहर का असर ज्यादा है।

आज से छा सकती हैं आंशिक बादलवाई

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। 16 से 18 जनवरी को आंशिक बादल छाने की वजह तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद 19 से 25 जनवरी को फिर से विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादल छाने के साथ उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।