Haryanaline_Logo

कोहरे के आगोश में जींद जिला, दृश्यता 50 मीटर तक रही, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6 डिग्री पर

जींद जिले में शुक्रवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता भी 50 मीटर तक रही। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और पूरी तरह से साफ मौसम नहीं हो पाया। शाम होते-होते एक बार फिर ठंड बढ़ गई और बादलवाई जारी रही।
 
Jind district enveloped fog visibility reduced 50 meters
Whatsapp-Group

Jind Weather: जींद जिले में शुक्रवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता भी 50 मीटर तक रही। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और पूरी तरह से साफ मौसम नहीं हो पाया। शाम होते-होते एक बार फिर ठंड बढ़ गई और बादलवाई जारी रही।

जिले में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 0.8 डिग्री कम है। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों को दिनभर सर्दी का अहसास बना रहा। खासकर सुबह और देर शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक देखने को मिला। इस स्थिति में लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। चालकों को कोहरे में धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का प्रयोग करें। 

सड़क पर रेंगते दिखाई दिए वाहन

अलेवा  क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। एकाएक ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर दो बजे सूर्यदेव के दर्शन हो सके। सर्दी से बचने के लिए ग्रामीण छोटे बच्चों को लेकर घरों में ही दुबके रहे। घने कोहरे ने सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी रोक लगा दी है। जींद से असंध, करनाल, कैथल, चंडीगढ़ व कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालक एक दूसरे का सहारा लेकर कम रफ्तार में सड़क पर रेंगते दिखाई दिए।

राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और नमी की वजह से आने वाले कई दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। एक जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा पड़ सकता है।