Movie prime

Weather Report: हरियाणा का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा जींद, धूप ने दिलाई राहत

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में रविवार को मौसम ने दो रंग दिखाए। रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर फिर बढ़ गया। जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जींद प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। सुबह खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई।
 
JIND WEATHER

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में रविवार को मौसम ने दो रंग दिखाए। रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर फिर बढ़ गया। जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जींद प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। सुबह खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई।

सबसे कम तापमान सोनीपत में 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के समय ठंडी हवाओं के चलते खुले इलाकों में ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और सुबह-शाम सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम ने राहत दी। 

अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जींद जिले में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 21.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक लौट आई। लोग धूप सेंकते नजर आए और सर्दी से कुछ देर के लिए निजात मिली।

मौसम वैज्ञानिक राजेश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में भी दिन में धूप और रात में ठंड का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में बुजुगों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।