Haryanaline_Logo

जींद जिले के किसानों पर इस बार नहीं हुए इंद्र देवता मेहरबान, कम बारिश की वजह से सुखे के धान के खेत 

जींद जिले में इस बार इंद्र देवता किसानों से रूठे हुए नजर आए। जिले में इस बार हुई पोस्ट से कम बारिश की वजह से एक तरफ जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है वहीं दूसरी तरफ गर्मी ने भी आमजन की खूब पसीने छुड़वाए। हालांकि नरवाना क्षेत्र में कोई अच्छी बारिश की वजह से किसानों को कुछ राहत अवश्य मिली है, लेकिन जींद जिले की उचाना, सफीदों और जुलाना सहित जींद विधानसभा में इस बार काफी कम बारिश हुई है। जिस वजह किसानों की धान और कपास की फस
 
JIND WEATHER REPORT
Whatsapp-Group

Haryana Line, Rain Update Jind : हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में किसानों को इस बार हुई औसत से कम बारिश की वजह से खेती-बाड़ी में नुकसान होता दिखाई दे रहा है। जींद जिले में इस बार कम बारिश की वजह से सबसे अधिक चिंता का विषय किसानों के लिए धान की फसल बनी हुई है। जिले के ज्यादातर इलाकों में पानी की कमी की वजह से धान की फसल अब खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है। जींद जिले के जुलाना हलके के गांव सामलों कलां के किसान सुमित मलिक ने बताया कि इस बार उनके खेतों में काफी कम बारिश हुई है इस वजह से कई एकड़ में धान की फसल पानी की कमी की वजह से खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक हमारे क्षेत्र में जुलाई महीने में बरसात होती है, लेकिन इस बार जून, जुलाई और अगस्त तीनों महीनों में ही काफी कम बारिश हुई है।

औसत से कम हुई है इस जींद जिले में बारिश 

जींद जिले में इस बार इंद्र देवता किसानों से रूठे हुए नजर आए। जिले में इस बार हुई पोस्ट से कम बारिश की वजह से एक तरफ जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है वहीं दूसरी तरफ गर्मी ने भी आमजन की खूब पसीने छुड़वाए। हालांकि नरवाना क्षेत्र में कोई अच्छी बारिश की वजह से किसानों को कुछ राहत अवश्य मिली है, लेकिन जींद जिले की उचाना, सफीदों और जुलाना सहित जींद विधानसभा में इस बार काफी कम बारिश हुई है। जिस वजह किसानों की धान और कपास की फसलें प्रभावित हुई हैं। 

मानसून बड़ा ठंडा, आने वाले दिनों में कम हैं बारिश के आसार 

हरियाणा प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश कम होने की वजह से कई जिलों में सुखे के हालात बने हुए हैं। प्रदेश के जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी सहित विभिन्न जिलों में इस बार बारिश औसत से कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब ठंडी पड़ चुकी है, जिस वजह से आने वाले समय में जींद जिले में बारिश होने के कम आसर दिखाई दे रहे हैं। वहीं जींद शहर में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और आए दिन लगने वाले बिजली कटोंं से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।